8 नवंबर को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में लोजपा रामविलास का विशाल जनसभा का होगा आयोजन

DNB Bharat

लोजपा रामविलास ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

डीएनबी भारत डेस्क 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा आगामी 8 नवंबर को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एलजेपी (आर) के द्वारा गढ़पर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण बिहार की आवाम बिहार के चाचा भतीजे के सरकार से अब उब चुकी है। बिहार की सरकार शिक्षा चिकित्सा रोजगार विभिन्न व्यवस्था में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 8 नवंबर को जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें नालंदा जिले के 50000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने इस बार भी नालंदा संसदीय लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास को टिकट देने की मांग की है। इसके पूर्व लोकसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशी के द्वारा जेडीयू प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देने का काम किया था।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article