बेगूसराय के बीहट में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी बरौनी प्रखण्ड मनोज कुमार, डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार, डीआरडीए विवेक कुमार, डीपीआरओ किशन कुमार , स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला सलाहकार आफताब आलम, शशिकांत सिंह ने बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पपरौर पंचायत के तत्वावधान में अमृत सरोवर किनारे छायादार अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण कर जिला प्रशासन द्वारा शुभारंभ किया गया।

बेगूसराय के बीहट में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण 2कार्यक्रम का संचालन स्थानीय मुखिया संजू देवी एवं पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राय तथा पंचायत सचिव विरेश कुमार राय ने संयुक्त रूप किया। वहीं इस मौके पर पंचायत के पीआरएस मनरेगा नागमणि कुमार ने वृक्षारोपण कार्य करने में अहम भूमिका निर्वहन किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बीहट में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण 3मौके पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बरौनी मुकेश, बीपीआरओ ऋमझिम गुड़िया, राजस्व पदाधिकारी विनित चित्रा,जे ई मनरेगा बरौनी विश्वनाथ राय, पीटीए सुभाष कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार, किसान सलाहकार रॉकी कुमार, विकास मित्र सनोज कुमार, उप मुखिया अरविंद पासवान, ज्योति कुमार , विजय कुमार, मुकेश कुमार सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article