आपदा प्रबंधन के तहत सामुदायिक स्वयं सेवकों का एक दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

आपदा प्रबंधन के तहत सामुदायिक स्वयं सेवकों का एक दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बेगूसराय जिलांतर्गत भगवानपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन भगवानपुर के प्रांगण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार, गुलाम कादिर, ने शीतलहर, ठनका, वज्रपात, आगजनी एवं भूकंप से सुरक्षा व बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षक विमलेश कुमार ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए। शिविर में काजीरसलपुर, लखनपुर, बनबारीपुर, दामोदरपुर, मोख्यतियारपुर, के 12 – 12 युवक एवं दो तैराक शामिल हुए। मौके पर प्रखण्ड कोऑर्डिनेटर अंशु कुमारी, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article