कैंडल मार्च निकालकर आक्रोशित लोगों ने सांसद, विधायक और पुलिस को दिया संदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 5 में विते 7 अप्रैल 2023 को दिन के उजाले में एक सुनसान घर में एक 12 वर्षीय किशोरी की शव फंदे से लटका हुआ मिला था।

- Sponsored Ads-

मामले में शनिवार को हजारों की संख्या में जगदर से वीरपुर पंचमुखी चौक तक बुढे बच्चे नौजवानों ने कैंडल  मार्च को निकाला और बेगूसराय सांसद, विधायक और बेगूसराय पुलिस पदाधिकारी समेत वीरपुर थाना पुलिस पर विभिन्न तरह के आरोपों को लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए। अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे थे।

लोगों का कहना था कि सांसद, विधायक के दवाव में पुलिस डीह की छात्रा करीना की मौत मामले को जगदर के किशोरी चांदों के मौत मामले को भी दवाना चाहती है। पुलिस और जनप्रतिनिधि के द्वारा चांदों के मौत मामले में अपराधियों संरक्षण दिया जा रहा है। अविलंब पुलिस अपराधियों को गिरफतार कर फांसी दिलावे नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article