महादलितो के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

DNB Bharat Desk

 

मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-अस्थावां नगर पंचायत के कर्मियों व अधिकारियों ने महादलितों पर बुधवार को बुलडोजर चला आशियाना उजाड़ दिया। बिना सूचना के अचानक घर तोड़े जाने पर आक्रोशित पीड़ितों ने आज नालंदा कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम शशांक शुभंकर से न्याय दिलाने की गुहार लगाया। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की गयी है।

- Sponsored Ads-

महादलितो के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई मदद की गुहार 2अंचल में इसकी किसी तरह की सूचना नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नहीं दी गयी है। दलित नेता विक्की डोम ने बताया कि अस्थावां शहर के पास नहर किनारे करीब 50 वर्षों से मिट्टी का मकान बनाकर बाल-बच्चों के साथ जीवन गुजार रहे हैं। पेट भरने के लिए सूप-बट्टा बनाकर व कचरा बीनकर अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं। भूमिहीन होने की वजह से सरकारी जमीन पर वास कर रहे हैं।

महादलितो के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई मदद की गुहार 3बुधवार को नगर पंचायत के प्रशासन द्वारा अचानक घर पर बुलडोजर चलाकर घर को तोड़ दिया गया। कई पक्का तो कई कच्चा मकान तोड़ दिये गये। घर में रखे बर्तन, राशन व खाने-पीने का सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार अस्थमा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय मुखिया के ऊपर साजिश के तहत आशियाना उजाड़ने का भी गंभीर आरोप लगाए है।आशियाने को फिर से बसाने की मांग की है मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतवानी भी दी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article