फुलवड़िया थाना पुलिस ने 04 लाख के जाली नोट के साथ तस्कर 01 महिला एवं 01 पुरूष को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर फुलवड़िया थानाक्षेत्र एवं समस्तीपुर में छापेमारी कर किया गया गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

फुलवड़िया थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में फुलवड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में 04 लाख के जाली नोट के साथ मंजर आलम नाम का एक जाली नोट तस्करी करने वाले करोबारी को फुलवड़िया थानाक्षेत्र के राजेन्द्र रोड मिरचैया चौक के पास सुजीत होटल के पास से गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार तस्कर गढ़पुरा निवासी मंजर आलम से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समस्तीपुर जिले में छापेमारी कर देर रात जाली नोट तस्करी कारोबार में संलिप्त महिला को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ के दौरान मंजर आलम ने यह कहा कि जाली नोट फुलवड़िया थानाक्षेत्र में किसी कारोबारी को पहुंचाना था। जिसके बारे पुलिस पता कर रही है।

तेघड़ा डीएसपी डाॅ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि फुलवड़िया थानाक्षेत्र के सुजीत होटल के समीप जाली नोट के कुछ कारोबारी जाली नोट की डील करने आ रहे हैं। और इसी सूचना के आधार पर एसपी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और तत्क्षण उक्त स्थल पर छापेमारी की जहां से मंजर आलम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि समस्तीपुर निवासी एक एक महिला के पास से उसने जाली नोट लिया था और उसे फुलवड़िया थाना क्षेत्र में कारोबारी के नजदीक पहुंचना था। लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस के द्वारा दोनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस के द्वारा जाली नोट के सैंपल लैब में भी भेजे जाएंगे जहां और अधिक जानकारी प्राप्त की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article