वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में समारोह पूर्वक मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती

DNB Bharat Desk

भीमराव अम्बेडकर जी हमेशा सामंत बाद के खिलाफ गरीबों,शोषित, दलितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे।

डीएबीभारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 8 नवटोलिया में सीपीआई अंचल मंत्री सुरेश पासवान के नेतृत्व में,पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव में भाजपा नेता महेश रजक के नेतृत्व में जगदर पंचायत के स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान के प्रोप्राइटर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में, जगदर मुसहरी में शखा मंत्री रामाश्रय पासवान के नेतृत्व में धुमधाम से भीमराव अम्बेडकर के 132 वीं जयन्ती को समारोह पूर्वक मनाया गया।

वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में समारोह पूर्वक मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती 2नवटोलिया में सीपीआई अंचल मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मोहम्मद कमाल के द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को बारीकी से लोगों के बीच रखते हुए,आज के दौर में चल रहे घटीया राजनीत,बढेत व्यविचार पर भी प्रकाश डाला गया।

- Sponsored Ads-

जगदर स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत झा, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोगों ने भीमराव अम्बेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील यूवाओ से किया।

वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में समारोह पूर्वक मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती 3जगदर मुसहरी में शाखा मंत्री रामाश्रय पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, मोहम्मद खालिद आदि लोगों ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीमराव अम्बेडकर जी हमेशा सामंत बाद के खिलाफ गरीबों,शोषित, दलितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे। आज जरूरत है समाजीक समरसता,भाई चारा, ऊंच निच, हिंदू मुस्लिम की कौमी एकता को खंडित करने वालों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की।

वक्ताओ ने देश के अंदर ओछी राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी संक्षेप में चर्चा करते हुए कहा आज के दौर में सच लिखने वाला पत्रकार, नेता,जज, पदाधिकारी या तो मारे जा रहे हैं या जेल में ठूंस दिए जा रहे हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article