भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा-जदयू सांसद दिलकेश्वर कामत

DNB Bharat Desk

 

जदयू कार्यकर्ताओं ने खोदावंदपुर में कर्पूरी चर्चा का किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-भाजपा सरकार से देश का संविधान और लोकतंत्र खतरा में है। आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को हरा कर इंडिया गठबंधन की सरकार को केंद्र में स्थापित करना ही जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बाते सुपौल के सांसद जदयू नेता दिलकेश्वर कामत ने रविवार को खोदावंदपुर प्रखंड के दौलतपुर पेट्रोल पंप स्थित सुनैना कोल्ड स्टोरेज परिसर में जदयू द्वारा आयोजित विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम सह कर्पूरी चर्चा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा 24 के चुनाव में मोदी को हटा कर नीतीश कुमार को देश का प्रधान मंत्री बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा ।सांसद कामत ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर सर्वहारा के नेता थे । उन्होंने समाज के पिछले अति पिछड़े दलित गरीब जनता को जुबान और सम्मान दिया । सत्ता में भागीदार बनाया । समता मूलक समाज का स्थापना किया । आज के दौर में नीतीश कुमार ने उनके विचारों को आगे बढ़ाया ।

भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा-जदयू सांसद दिलकेश्वर कामत 2न्याय के साथ विकास , महिला सम्मान, रोजगार,स्वस्थ , शिक्षा सड़क बिजली पानी , पुल , पुलिया , सुरक्षा के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने बेहतर प्रदर्शन ईमानदारी पूर्वक किया । जो दूसरी के लिए नजीर है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हमारे पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा हमरे नेता नीतीश कुमार में प्रधान मंत्री बनाने के सभी गुण विराजमान हैं।इसके लिए हम कार्यकर्ता जनता को गोलबंद कर भाजपा को सत्ता से भागने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।

भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा-जदयू सांसद दिलकेश्वर कामत 3कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष रुदल राय,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,पूर्व जिला अध्यक्ष सकुंतला गुप्ता , जिला पार्षद उपाध्यक्ष नंद लाल राय, विधान सभा प्रभारी गणेश कानू,मीडिया प्रभारी मोहम्मद सरफराज,  प्रवक्ता अरुण महतो , राजनीति सलाहकार अभिषेक कुमार उर्फ न्यूटन , पंकज सिंह , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन झा, छौराही प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश आजाद चेरिया बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह ,मदन सहनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम ठाकुर , मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सांसद दिलकेश्वर कामत एवं आगत अतिथियों को अंग बस्तर व फूल मालाओं से स्वागत किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article