110 लाभार्थियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मोसादपुर पंचायत में वार्ड संख्या -01 दैवना दास टोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के तत्वावधान में शनिवार शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा एवं बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जिसमें शनिवार को आयोजित शिविर में दैवना क्षेत्र में 110 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिसमें 70 से अधिक आयु वर्ग के 22 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

110 लाभार्थियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड 2मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा, बीएचएम संजय कुमार बीएमसी युनीसेफ सुधीर कुमार, एएनएम नूतन कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनुरुप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article