डीएनबी भारत डेस्क
‘विकसित भारत मिशन 2047’ को लेकर प्राप्त विभागीय आदेश के आलोक में बुधवार को बैधनाथ प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मध्य और उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के तहत भाषण, निबंध लेखन और चित्रकला पर आधारित स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों में कुछ नया सीखने, सोचने, समझने और अन्वेषण करने की जिज्ञासा विकसित होती है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सहदेव किशोर, सुकुमार सहनी, रंजन झा समेत कई अन्य शिक्षक और विद्यालय कर्मी पूरी तन्मयता से जुटे रहे। इस आयोजन ने बच्चों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करने का सराहनीय कार्य किया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट