बेगूसराय: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

- Sponsored Ads-

इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा कांग्रेस भवन के पास की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय मुंशी शाह का पुत्र रंजीत कुमार शाह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रंजीत सा घर से साइकिल पर सवार होकर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कांग्रेस भवन के पास साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति रंजीत सह को कुचल दिया।

बेगूसराय: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2जिससे रंजीत शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस घटना सूचना मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article