बिहार शरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर ली चुटकी, कहा जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है उन राज्यों में बीजेपी द्वारा सरकार को हटाने की साजिश रची जा रही है।

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पिछले 31 मार्च को बिहार शरीफ के गगनदीवान मोहल्ले में विराट सेवा यात्रा के दौरान हुई दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बीजेपी और जदयू एक दूसरे को ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा सीएम नीतीश कुमार को युधिष्ठिर और गुलशन को गोली मारने वाले अताताई वाले बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी को मंदिर मस्जिद के आलावे कुछ नहीं दिखता।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो संप्रदायिक घटना घटी है वहां किसकी सरकार है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि जिन राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है वहां की सरकारों को हटाने की साजिश रच रही है। सारे षड्यंत्र की जांच की जा रही है।बिहार शरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर ली चुटकी, कहा जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है उन राज्यों में बीजेपी द्वारा सरकार को हटाने की साजिश रची जा रही है। 2

भारतीय जनता पार्टी को बेरोजगारी महंगाई नहीं दिखता है उन्हें बस मंदिर मस्जिद और दंगा ही दिखाई देता है। यह सारा खेल मंदिर और मस्जिद का है। भारतीय जनता पार्टी को राम अल्लाह प्यारा है।बाकी सब न्यारे व्यारे है। अगर यह दोनों का जनता बीजेपी से खत्म हो जाए तो बाकी उनके पास कुछ नहीं बचेगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article