महिला पर गोली चलाने के आरोप में झारखंड पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद दानिश रिजवान पर अब पार्टी ने भी की कार्रवाई, पार्टी से निष्काषित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

झारखण्ड के एक महिला पर गोली चलाने के आरोप में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान की गिरफ्तारी के बाद अब पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दानिश रिजवान को पार्टी ने निष्काषित कर दिया है। विदित हो कि बीते गुरुवार को झारखंड की पुलिस ने दानिश रिजवान को आरा से गिरफ्तार कर लिया था। दानिश रिजवान की जगह अब श्याम सुंदर शरण अब हम के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। नए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दानिश रिजवान आपराधिक मामले में क़ानूनी शिकंजे में हैं इसलिए पार्टी ने ये कार्रवाई की है।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि पिछले 13 दिसम्बर को झारखंड की राजधानी रांची के अरगोरा इलाके में एक चर्चित महिला सुषमा बड़ाइक पर अचानक कुछ लोगों ने गोली चलाई थी जिसमें दो गोली उक्त महिला को लगी थी। झारखंड पुलिस ने उक्त महिला पर गोली चलाने के आरोप में विगत गुरुवार को हम के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता को आरा में बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article