नालंदा में नीतीश पर हमलावर रहे चिराग, कहा ‘उन्हें अपनी पार्टी टूटने का सता रहा डर’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को झमाझम बारिश के बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान नालंदा के थरथरी प्रखंड के भहर उच्च विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे। जहां उन्होंने विस्तार अभियान सह जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर दिखे। चिराग पासवान ने कहा बिहार को बर्बादी के कगार पर ले जाने के पीछे सिर्फ और सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब अपने पार्टी के ही भविष्य को लेकर डर लग रहा है तभी तो 2 दिनों से लगातार अपने पार्टी के सांसद और विधायकों की परेड लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह आभास हो गया है कि उनकी पार्टी अब टूट के कगार पर पहुंच गई है। चिराग पासवान ने भी कहा जेडीयू के कई सांसद और विधायक दूसरे पार्टियों के संपर्क में है।

चिराग पासवान ने यह भी दावा किया कि जदयू के कई नेता हमारे पार्टी के संपर्क में है। जो लोग दूसरे की पार्टी को तोड़ने का काम करते हैं उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता है उनके साथ जैसी करनी वैसी भरनी का मुहावरा चरितार्थ हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे की पार्टी को तोड़ा अब उन्हें अपनी पार्टी के टूटने का डर सता रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article