बेगूसराय में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, मछुआरे को पानी में डुबोकर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने मछुआरे को पानी में डूबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर सब को पानी में छोड़ दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, मछुआरे को पानी में डुबोकर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम 2मामला डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी बहियार स्थित गंडक नदी की है। मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिला के गंगौर थाना क्षेत्र के बेला सिमरी गांव के रहने वाले आशिक सहनी का पुत्र प्रमोद साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात मृतक प्रमोद साहनी गंडक नदी में मछली मारने के लिए गया था। देर रात तक मृतक प्रमोद साहनी घर वापस नहीं आया परिजनों के द्वारा मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, मछुआरे को पानी में डुबोकर किया हत्या,परिजनों में मचा कोहराम 3आनन-फानन में परिजनों के द्वारा आज सुबह जब खोजबीन किया गया तो प्रमोद साहनी का आधा शरीर गंडक नदी के पानी और आधा शरीर पानी के बाहर पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि किसी ने रात में निर्मम तरीके से प्रमोद साहनी की पानी में डूबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को उसी जगह छोड़ दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद साहनी पेशे से मछुआरे और मछली मार कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article