समस्तीपुर में संवेदनहीन वारदात: शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored Ads-

​बताया गया है कि बीती रात घर से शौच के लिये निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने परिजनों के पास पहुँची और आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय मथुरापुर थाना पुलिस को दी गई।

समस्तीपुर में संवेदनहीन वारदात: शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा 2

​मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गँवाए एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article