डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 10 वर्षीया गूंगी लड़की के साथ 53 वर्षीय बूड्डे ने अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। पीड़ित के पिता द्वारा दिए गये आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

पीड़ित ने थाना में आवेदन देते हुये बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे अपने गाय-भैंस को खिला रहे थे। मेरी 10 वर्षीया बेटी जो गूंगी है, वह भी दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय पड़ोसी 53 वर्षीय दिलीप यादव मोटरवाला चाराकल से घास का कुट्टी काट रहा था। चाराकल की आवाज़ सुनकर मेरी बेटी देखने उसके दरवाजे पर चली गयी। देर होने की वजह से बच्ची को देखने उसके दरवाजे पर गया तो देखा कि मेरी बेटी के शरीर पर लेट कर यौन शोषण का प्रयास कर रहा था।
जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। आरोपी फिर शाम में मेरे घर पर आकर उल्टे गाली गलौज किया व जान से मारने की धमकी दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
