बेगूसराय में अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लुटा 48 हजार रुपया, मोबाइल समेत मोटरसाइकिल, पुलिस ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

 

मामला बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर बांध के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस लूटपाट का जब विरोध फाइनेंस कर्मी के द्वारा किया गया तो उसकी अपराधियों के द्वारा जमकर पिटाई भी कर दी गई। मामला बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर बांध के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लुटा 48 हजार रुपया, मोबाइल समेत मोटरसाइकिल, पुलिस ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल किया बरामद 2बताया जा रहा है की निलाम्बर कुमार यादव शादीपुर दियारा से कलेक्शन कर 48 हजार रूपए लेकर बलिया की ओर आ रहे थे। तभी शादीपुर बांध के पास चार की संख्या में अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर घेर लिया और लूटपाट करने लगा। लूटपाट करने का विरोध फाइनेंस कर्मी के द्वारा किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई। वही अपराधियों ने हथियार बल पर फाइनेंस कमी से 48 हज़ार रुपए,मोबाइल एवं मोटरसाइकिल भी लूट लिया।

बेगूसराय में अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लुटा 48 हजार रुपया, मोबाइल समेत मोटरसाइकिल, पुलिस ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल किया बरामद 3आनन फानन में फाइनेंस कर्मी ने इसकी शिकायत बलिया थाना पुलिस को दी। बलिया थाने के पुलिस ने अपना तत्परता दिखाते हुए लूटी हुई मोटरसाइकिल को मीरौलीपुर ढाला के पास से बरामद कर लिया है। इस संबंध में बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि आज सुबह एक सूचना मिली है कि एक फाइनेंस कमी से मारपीट और लूट की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया है कि पुलिस ने फाइनेंस कमी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आपको बताते चले की फाइनेंस कर्मी सेटिंग केयर नेटवर्क से महिला फाइनेंस से जुड़ा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article