दबंगों ने केस नहीं उठाने पर पीट पीट कर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल,स्थिति चिंताजनक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का हिंसक तस्वीर सामने आई है। जहां केस नहीं उठाने पर दबंगों ने ईट एवं लाठी से पीट-पीटकर महिला सहित 3 को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई का तस्वीर देखकर आपका भी रूह कांप जाएगा जहां तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दबंगों के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई कर रहे हैं।

दबंगों ने केस नहीं उठाने पर पीट पीट कर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल,स्थिति चिंताजनक 2वही पिटाई में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है। घायलों में लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नुनु लाल दास एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी तथा टुनटुन दास की पुत्री चांदनी कुमारी एवं पुत्र दीपक कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना में केस दर्ज हुआ था। जिस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं।

- Sponsored Ads-

दबंगों ने केस नहीं उठाने पर पीट पीट कर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल,स्थिति चिंताजनक 3उसने बताया कि उस केस को उठाने की धमकी लगातार आरोपियों द्वारा दिया जा रहा था। और केस उठाने से इनकार करने पर रविवार की शाम लगभग आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया और घर में घुसकर लाठी-डंडे और ईट से पीट-पीटकर मरा समझ सभी आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

दबंगों ने केस नहीं उठाने पर पीट पीट कर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल,स्थिति चिंताजनक 4आप तस्वीरों में साफ साफ देख सकते हैं कि आरोपी के द्वारा रूह सिहरा देने वाले निर्मम पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सभी जख्मी बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत है जहां महिला सहित दो बुजुर्ग की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article