बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंग पड़ोसी ने एक व्यक्ति को किया जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंग पड़ोसी ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित की पहचान सोनबरसा निवासी सत्यनारायण यादव के रूप में की गई है। सत्यनारायण यादव ने अपने पड़ोसी शंकर यादव पर आरोप लगाया कि बीते शाम जब उनका पुत्र सड़क किनारे खड़ा था उसी वक्त शंकर यादव का ड्राइवर उसके ऊपर गाड़ी चढाने की कोशिश करने लगा लेकिन वह अपनी जान बचाकर भाग गया

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंग पड़ोसी ने एक व्यक्ति को किया जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2और इसी बात को लेकर जब ड्राइवर से शिकायत की गई तो आक्रोश में आकर शंकर यादव ने सत्यनारायण यादव की पिटाई कर दी। फिलहाल सत्यनारायण यादव ने शंकर यादव के विरुद्ध चेरियां बरियारपुर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article