वीरपुर पुलिस ने चुनाव व होली को लेकर थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,होली शांति पुर्वक मनाने के लिए लोगों से अपील

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में होली और लोकसभा चुनाव को लेकर वीरपुर प्रशासन इन दिनों सक्रिय और शक्त नजर आ रही है। रविवार को होने वाली होलिका दहन और मुस्लिम समुदाय के चल रहे पवित्र रमजान माह को लेकर शनिवार को थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, वीडियो अरुण कुमार निराला,सीओ भाई विरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया!

- Sponsored Ads-

फ्लैग मार्च बीरपुर बाजार होते हुएं,मुजफ्फरा ,भावानंदपुर,सिक रहुला,होते हुए सरोंजा,फूलकारी ,कारीचक,मैदा बभनगामा,जगदर,आदि अति संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए जगह जगह चौंक चौराहों पर लोगों से होली पर्व शांति व सौंदर्य पूर्ण तरीके से मनाने की अपील को पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा था।

वीरपुर पुलिस ने चुनाव व होली को लेकर थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,होली शांति पुर्वक मनाने के लिए लोगों से अपील 2इस संबंध में पदाधिकारियों ने साफ लहजों में लोगों से कहा डीजे बजाते पकड़े जाएंगे तो होगी कानूनी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी भी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article