डीएम ने किया बागवानी का निरीक्षण, कहा ‘किसानों के लिए बेहतर आय का बेजोड़ तरीका है बागवानी’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड अंतर्गत मसीना में बागवानी का निरीक्षण जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुशी जाहिर की और कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ ही अन्य फसलों की भी बुवाई कर सकते हैं जिसमें फूल की खेती भी एक है। फूल की खेती काफी लाभप्रद है। फूलों का उपयोग आज के समय में समारोह, त्योहार, घर, प्रतिष्ठान समेत सभी जगहों पर की जाती है। अगर फूल का कारोबार सही ढंग से की जाए तो किसान काफी लाभान्वित होंगे।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि फूलों का बाजार बहुत बड़ा हैं। फूल की खेती और कारोबार महज 50 हजार से एक लाख रुपए की लागत से की जा सकती है। शुरुआत में फूल की खेती 1000 से 1500 वर्ग फीट में किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने किसानों को बागवानी के रूप में एक नया अवसर भी बताया और कहा कि बागवानी के लिए सरकार की तरफ से भी कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ किसान ले सकते हैं।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article