बेगूसराय के तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

DNB Bharat Desk

काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तेघड़ा बाजार में जुलूस निकालकर भाजपा और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में काँग्रेस भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड में केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के विरूद्ध दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। गुरूवार को दर्जनों काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तेघड़ा बाजार में जुलूस निकालकर भाजपा और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला 2बाद में काँग्रेस भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया इस मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेसी नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार लगातार विपक्षी दलों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

बेगूसराय के तेघड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला 3 उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश कर रही है जिसका काँग्रेस पार्टी हर स्तर पर डटकर विरोध करेगी। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुंवर, सरोज पासवान, राजीव रंजन सिंह, राजेश कुमार श्रवण, अताउर रहमान, रामबाबू साह, विभेष सिंह, पिंकू सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article