उपयुक्त व मानक जमीन उपलब्ध रहने के बाबजूद नहीं बना खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में उपयुक्त व मानक जमीन उपलब्ध रहने के बाबजूद खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है। खेल स्टेडियम निर्माण से जुड़ी फाइल ठंढे बस्ते में पड़ी है। खेल स्टेडियम निर्माण की दिशा में पहल करने का डीएम का दिया गया आश्वासन भी अबतक असरहीन है। इससे खेल प्रेमियों में निराशा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उपलब्ध जमीन पर निर्माण कार्य के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

- Sponsored Ads-

अंचल कार्यालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। इतना ही नहीं खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन की मिट्टी की जांच भी कराई जा चुकी है। जांच में दौरान मिट्टी को खेल स्टेडियम के लिए उपयुक्त बताया गया है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार खेल प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ दशक पहले प्रत्येक प्रखंड में एक खेल स्टेडियम निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए स्थल चयन व मानक भूमि की व्यवस्था का प्रस्ताव जिला मुख्यालय द्वारा प्रखंड कार्यालय से मांगा गया था। मांगे गए इस प्रस्ताव के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल परिसर में खेल स्टेडियम बनाने की योजना का प्रस्ताव ग्रामीणों की सहमति के बाद खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय से जिला मुख्यालय भेजा गया था।

उपयुक्त व मानक जमीन उपलब्ध रहने के बाबजूद नहीं बना खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम 2प्रस्ताव भेजने के साथ ही मेघौल के ग्रामीणों द्वारा खेल स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक मानक भूमि की व्यवस्था भी कर ली गई। उसके बाद श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल परिसर को खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त बताते हुए अगली कार्रवाई के लिए यहां से  प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजा गया। परन्तु खेल स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव का फ़ाइल कई महीने से जिला मुख्यालय में लंबित है।खेल स्टेडियम निर्माण के लिए डीएम से भी की गई मांग बताते चलें कि विगत 16 नवम्बर 2023 को जन संवाद कार्यक्रम में खोदावंदपुर आए डीएम रौशन कुशवाहा को मेघौल के ग्रामीणों ने श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल परिसर की भूमि को खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त बताते हुए एवं सभी जरूरी कार्रवाई को पूर्ण बताते हुए यहां खेल स्टेडियम निर्माण करवाने की दिशा में हो रहे गतिरोध को समाप्त करवाने का आग्रह किया था।

इस अवसर पर डीएम श्री कुशवाहा ने भी युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की जरूरत बताया था। डीएम ने इस मौके पर खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम निर्माण की दिशा में अपने स्तर से पहल करने का भरोसा मेघौल के ग्रामीणों को दिया था। परन्तु अबतक खोदावंदपुर में खेल स्टेडियम निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article