नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, कई उम्मीदवारों के भाग्य का हो गया फैसला

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में प्रथम चरण में रविवार को हुए नगर निकाय चुनाव का मतगणना आज बिहार शरीफ के नालंदा कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती के लिए 120 टेबल लगाए गए हैं। पंचायतों की गिनती पाच टेबल पर होगी। जबकि नगर परिषद हिलसा के मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए है। बताया गया प्रत्येक राउंड की गिनती की उदघोषणा की जाएगी। हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा घेरा में डिजिटल लाक बज गृह में ईवीएम रखवाया गया है।

- Sponsored Ads-

मतगणना के दौरान नालदा कालेज रोड में ट्रैफिक व्यवस्था और विधि व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। केंद्र पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दंडाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं।” 11:00 बजे तक कई प्रत्याशियों के भाग के फैसले भी हो चुके हैं।

नालंदा से ऋषिकेश

https://youtu.be/grrraL937f0

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article