बछवाड़ा में खेलने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा,अस्पताल में चल रहा है ईलाज

DNB Bharat Desk

डॉ राम कृष्ण ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में सांप काटने की दवा उपलब्ध है बच्चे भी ठिक है.

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत स्थित टारा गांव में शनिवार को खेलने के दौरान टारा गांव निवासी राम भजन यादव का दस वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सांप ने काट लिया. सांप काटने के उपरांत बच्चों में अफरातफरी मच गया. खेल रहे बच्चों के द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गयी.

बछवाड़ा में खेलने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा,अस्पताल में चल रहा है ईलाज 2परिजनों के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया. जहां डॉ ने सांप का दवा नहीं रहने के कारण बेगूसराय रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि घर के समीप गंढ्ढा में खेलने के दौरान सांप ने काट लिया.

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम कृष्ण ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में सांप काटने की दवा उपलब्ध है बच्चे भी ठिक है परिजनों को इंतजार करने के लिए कहा गया है लेकिन परिजनों के द्वारा इलाज के लिए दुसरे जगह ले जाया गया है.

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article