नालंदा में यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में आरजेजेपी का सड़क जाम, जमकर किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में भी दिखा यूट्यूबर मनीष कश्यप की तमिलनाडु प्रकरण पर गिरफ्तारी के बाद अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है

तभी तो यूट्यूब पर मनीष कश्यप की अनैतिक गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को सारे थाना क्षेत्र इलाके के बिहारशरीफ बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग एवं हरनौत थाना क्षेत्र के फतुहा बाढ़ मुख्य सड़क मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में आरजेजेपी  का सड़क जाम, जमकर किया प्रदर्शन 2जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता आशुतोष कुमार के आवाहन पर 3 सूत्री मांगों को लेकर आज बिहार बंद  किया गया है। मनीष कश्यप की प्रकरण का निष्पक्ष जांच हो। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति पर राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी सरकार और प्रशासन सम्मान की नजरों से देखें।

नालंदा में यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में आरजेजेपी  का सड़क जाम, जमकर किया प्रदर्शन 3जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों और समझाने गई पुलिस के साथ नोकझोक व धक्का मुक्की भी हुई। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और 4:00 बजे तक सड़क को जाम रखने की बात कर रहे हैं। सड़क जाम करने से बिहारशरीफ बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई अरे थाना की पुलिस जाम को हटाने के लिए प्रयास कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article