भगवानपुर में राम रहीम के वर्चुअल प्रवचन को आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला विरोधी बताकर रुकवाया

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान में रविवार को सच्चा डेरा के राम रहीम के वर्चुअल प्रवचन को ग्रामीणों ने महिला विरोधी बताते हुए काला झंडा दिखाया। इससे अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने राम रहीम को महिला विरोधी बताते हुए कार्यक्रम को रुकवा दिया। 

भगवानपुर में राम रहीम के वर्चुअल प्रवचन को आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला विरोधी बताकर रुकवाया 2आक्रोशित लोगों ने राम रहीम के पोस्टर को फाड़ दिया। लोगों ने बताया कि सत्संग के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय मैदान में रविवार को बड़े तामझाम के साथ राम रहीम का वर्चुअल प्रवचन करवाया जा रहा था। इसमें लोगों की भारी भीड़ भी थी।

Share This Article