लगातार दस दिनों से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

DNB Bharat Desk

 

रहूई के भेंडा गांव में पिछले दस दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर है खराब

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहूई प्रखंड के भेंडा गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण डेढ़ सौ घर अंधकार में डूबे हुए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण डेढ़ सौ घरों के सैकड़ो लोग पानी की कीमत का भी दंश झेल रहे हैं। किसी तरह से लोग अपना दिनचर्या का काम चला रहे हैं।

- Sponsored Ads-

लगातार दस दिनों से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार 2स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की बिजली की समस्या को लेकर रहुई प्रखंड के बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन उनके तरफ से कोई पहल नहीं किया गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। हालाकि बिजली विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी संजीव कुमार को ग्रामीणों एक ज्ञापन सौंपा।

लगातार दस दिनों से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार 3हालांकि बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या को तुरंत निष्पादन करने का आश्वासन दिया।जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ। अगले एक से दो दिनों में 63 केवि का ट्रांसफार्मर भेंडा गांव में लगाकर बिजली बहाल की जाएगी। फिलहाल दो तीनों तक अभी ग्रामीणों को अंधकार में ही रहना होगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article