करीब 120 की रफ्तार से तटीय इलाकों से टकराएगा ‘रेमल’, रविवार से 21 घंटे तक…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव का क्षेत्र अब चक्रवात का रूप ले लिया है। चक्रवात का नाम रेमल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चक्रवात रेमल सागर द्वीप से करीब 350 किमी दूर है। चक्रवात की वजह से रविवार से सोमवार तक के कोलकाता में हाई अलर्ट घोषित किया गया है साथ ही दर्जनों ट्रेन के साथ ही कोलकाता एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है।

- Sponsored Ads-

रेमल चक्रवात का असर रविवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात को देखते हुए रविवार दोपहर 12 बजे से करीब 21 घंटे तक के लिए कोलकाता हवाई अड्डा से कोई हवाई जहाज उड़ान नहीं भरेगी।

बताया जा रहा है कि चक्रवात के कारण उत्तर और दक्षिण 24 परगना में हवा की रफ्तार 120 से 130 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि कोलकाता में 70 से 80 किमी प्रति घंटा। बंगाल की खाड़ी में बना यह चक्रवात रविवार की सुबह तक भीषण चक्रवात का रूप ले लेगा और और यह पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच टकराएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article