वीरपुर में एलवेस्टर निर्मित घर में लगी आग लाखों का सामान खाक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखण्ड अंतर्गत पर्रा पंचायत के वार्ड नं 3 सरौंजा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत के वार्ड 3 सरौंजा गांव में शुक्रवार को लगभग 1 बजे दिन में ऐलवेस्टर से निर्मीत एक घर में आग लग गई। तेज पछुआ हवा और कराके की धुप में देखते हीं देखते आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि घर में रखे लाखों के सामान खाक हो गए।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में एलवेस्टर निर्मित घर में लगी आग लाखों का सामान खाक 2

इस आग लगने की घटना में सविना खातून के घर में दो अलग-अलग बक्से में रखे 4 लाख 15 हजार रुपए सहित आभूषण, कपड़े, अनाज, बर्तन व अन्य समान जलकर खाक हो गये। वहीं लाउसी, गीनत खातून, सफ़ीना खातून, जीनत खातून, वेगम खातून के घर सहीत घर में रखें खाने पीने के समान, कपड़े, अनाज, बर्तन सहित लाखों रूपए के विभिन्न जेवरात जल कर राख हो गए।

घटना के संबंध में मुखिया असजद मल्लीक ने बताया कि आग लगने की कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों और वीरपुर थाना से आए अग्निशामक यंत्र से आग पर किसी तरह काबू पाया गया है। इस आग लगने की घटना में 4 लाख 15 हजार रुपया नगद समेत लाखों रूपए के जेवरात और अन्य समान जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने प्रखण्ड पदाधिकारी से पीड़ित परिवार को मुआवजा देनें की मांग की है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article