हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संगठन का विस्तार, मोहम्मद वसीम बने युवा जिला अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद वसीम को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसको लेकर समस्तीपुर के बाई पास खाटू श्याम मंदिर के पास कार्यालय में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) के कार्यकर्ताओं ने युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के मनोनीत होने पर भव्य स्वागत किया।अभिनंदन समारोह मे युवा जिलाअध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा हम के संरक्षक केन्द्रीय मंत्री जितन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार मे मंत्री संतोष माझी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल सिंह के प्रति अभार व्यक्त करते हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संगठन का विस्तार, मोहम्मद वसीम बने युवा जिला अध्यक्ष 2उन्होंने जो दायित्व दिये है मै पूरे ईमानदारी से समस्तीपुर जिला मे पार्टी के विचारधारा पर चल के संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा। हम पार्टी का विस्तार बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित कर पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर कमिटी बनाने का कार्य करेगे। जिसमे दलितों किसानो मजदूरों युवाओं एंव महिलाओं कि भागीदारी अधिक से अधिक रहेगा।

- Sponsored Ads-

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के संगठन का विस्तार, मोहम्मद वसीम बने युवा जिला अध्यक्ष 3समस्तीपुर हम के नव मनोनीत युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के बनने पर बधाई व्यक्त करने बालों मे हम के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर ,रंजय ठाकुर,ज्ञानेन्दू जी,राहुल रमन,पारस ठाकुर,धरणेंदु ठाकुर,राजेश कुमार,राजीव ठाकुर,मृत्युंजय ठाकुर,रंजीत ठाकुर,अंकित भारद्वाज, प्रेम नारायण ठाकुर,लाला ठाकुर,केदार ठाकुर,संजय ठाकुर,संजय जी बेलसंडी, ज्योति शंकर सहित कई लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article