भगवानपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद लिए 36 व प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 130 प्रत्याशी मैदान में

DNB Bharat Desk

 

कूल 15 पैक्सों में से 12 पैक्स का होगा चुनाव

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव तीसरे चरण में होगा इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पीछले 18 नवंबर को ही समाप्त हो गई उसके बाद 19 व 20 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए। उसके बाद 22 नवंबर को नाम वापसी के दिन भीठसारी पैक्स अध्यक्ष पद हेतु चार नामांकित अभ्यर्थियों में एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस ले लिया है

- Sponsored Ads-

वहीं संजात पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु नामांकित 15 अभ्यर्थियों में से तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया इस प्रकार 12 पैक्स हेतु कूल 36 प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु मैदान में रह गए हैं। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु कूल नामांकित 133 अभ्यर्थियों में तीन नाम वापसी के बाद मैदान में 130 प्रत्याशी रह गए हैं। प्रखंड में कूल 15 पैक्सों में 14 पैक्स का चुनाव होना था, जिसमें रसलपुर पैक्स अध्यक्ष पद निर्विरोध रह गया वहीं महेशपुर पैक्स अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

इस प्रकार शेष 12 पैक्स का चुनाव होना है जिसमें लखनपुर, तकिया, काजीरसलपुर, चंदौर, नरहरिपुर, संजात, मोख्तियारपुर,जोकिया, दामोदरपुर,भीठसारी, कीरतपुर व मेंहदौली पैक्स शामिल है, जिसमें चुनाव होना है। उक्त चुनाव में कूल 12 पैक्स को मिलाकर कूल 18576 मतदाता हैं। उसके लिए 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदाता 2258 मोख्तियारपुर पैक्स व सबसे कम मतदाता 925 लखनपुर पैक्स में है। चुनाव मतपत्रों के द्वारा होगी जिसके लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र होंगे।

अध्यक्ष पद हेतु लाल,पीछड़ा वर्ग से संबंधित प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु हरा ,अतिपीछड़ा वर्ग से संबंधित प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु सफेद वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु आसमानी तथा सामान्य वर्ग से संबंधित प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु नारंगी रंग के मतपत्र का उपयोग किया जायेगा।

अध्यक्ष पद हेतु चुनाव चिन्ह मोतियों का माला, ब्लैक बोर्ड , किताब आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। चुनाव आगामी 29 नवम्बर को होना है, वहीं मतगणना 30 नवम्बर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में पुलिस सुरक्षा के बीच होना तय है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

Share This Article