25 हजार वोल्ट रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की, सोसल मीडिया पर विडियो वायरल

DNB Bharat

वायरल विडियो बेगूसराय जिला के तिलरथ स्टेशन का बताया जा रहा है, काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल पील टर से उतारा गया और रेल परिचालन हो सका बहाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी बेगूसराय रेलखंड के तिलरथ स्टेशन पर से हैरतअंगज  करने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें एक सरफिरी लड़की 25 हजार वोल्ट विधुत सप्लाई पोल पर चढ़ गई। इस घटना ने पूरे रेल महकमा में सनसनी फैला और बरौनी बेगूसराय के रेल पदाधिकारी स्थिति सामान्य बनाने और लड़की को सकुशल पोल पर से उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े।

- Sponsored Ads-

25 हजार वोल्ट रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की, सोसल मीडिया पर विडियो वायरल 2

जानकारों के मुताबिक और सोसल मीडिया पर वायरल विडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार तिलरथ स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट पोल पर पीली रंग सलावार सूट पहनी लड़की चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहो है। लोगों के अनुसार लड़की पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में खतरनाक पोल पर रेल पुलिस के लाख मना करने के बाद भी चढ़ जाती है। लड़की होने के कारण पुरूष पुलिस बल ने सख्ती नहीं बरती।

इस नाटकीय और बेहद संवेदनशील घटना में रेल प्रशासन द्वारा 25 हजार वोल्ट लाइन सप्लाई आपूर्ति बंद कर बरौनी से टावर वैगन इंजन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल 25 हजार वोल्ट विधुत पोल पर से उतारा। तब जाकर रेल पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया गया। लड़की के बारे में मांसिक रूप से विक्षिप्त होने की चर्चा है। वहीं लड़की को आरपीएफ बेगूसराय को सौंप दिया गया है।

वहीं रेल पदाधिकारी और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में रेल पदाधिकारी किसी प्रकार का बयान देनें से परहेज करते नजर आ रहे हैं। कि आखिर किसकी गलती के कारण लड़की रेल परिसर में प्रवेश कर 25 हजार वोल्ट पर चढ़ जाती है। यह जांच और कार्यवाई का विषय है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तिवरथ स्टेशन पर इस तरह के चौकाने वाले वाकया बार बार होते हैं।

नोट- सीसल मीडिया पर वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि डीएनबी भारत की टीम नहीं करती है।

पटना डेस्क 

TAGGED:
Share This Article