बछवाड़ा में होली मिलन समारोह सह फेयर डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के उच्च विद्यालय नारेपुर के सभागार भवन में शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।  बैठक के दौरान बछवाड़ा,मंसूरचक व भगवान के विभिन्न पंचायत के डीलर व डीलर प्रतिनिधि मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बछ्वाड़ा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार मिश्र उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बछ्वाड़ा ईकाई के प्रखंड अध्यक्ष मधुसुदन पासवान ने किया। उन्होंने बैठक में मौजूद डीलर को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से हमारी लड़ाई तब तक चलती रहेगी, जबतक सरकार के द्वारा हम डीलर को सम्मान जनक वेतन नहीं मिल जाता। बछवाड़ा में होली मिलन समारोह सह फेयर डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 2

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि सरकार हम डीलर से ड्राफ के माध्यम पैसा जमा करा लिया गया और ना तो वापसी की जा रही है और ना ही ससमय कमिशन दिया जा रहा है, हम डीलर एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह मना रहे हैं, लेकिन डीलर को कमिशन की राशि नहीं मिलने से होली जैसा पर्व फीका रहेगा, वही फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन सचिव अनिल मिश्रा ने कहा कि होली जैसी पर्व के दौरान हम डीलर को कमिशन की राशि नहीं दिया गया है। आज उसी के विरूद्ध हमलोग होली मिलन समारोह आयोजित किये है।

उन्होंने कहा कि हम लोगो को संगठित रहने की आवश्यकता है हम लोग संगठित रहेंगे तो एक ना एक दिन विजय निश्चित रूप से ही होगा। डीलर संध के सभी सदस्य होली मिलन समारोह के दौरान एक दुसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर महेश्वर राय,ललीत झा,मनोज कुमार,शंभु ईश्वर,सुधीर पंडित,शंभु प्रसाद सिंह,प्रमोद राय, रिषीकेश मुकेश,सुनील ठाकुर,श्रीकांत पासवान,शक्ति कुमार समेत दर्जनों डीलर मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article