बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज में (आसा) पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-आप सब की आवाज आसा पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया।

बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज में (आसा) पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न 2इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि नालंदा जिले में पूरी तैयारी के साथ सभी विधानसभा सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह कार्यकर्ता सम्मेलन आने वाले विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद है।

बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज में (आसा) पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न 3वहीं उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो भगदड़ मची है उसमें पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की है। सरकार की लापरवाही के कारण हमारे देश में दो जगह पर महाकुंभ के दौरान भगदड़ मच गई।

बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज में (आसा) पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न 4रेल विभाग को जब जानकारी थी कि महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर अपार भीड़ होगी। बावजूद रेलवे प्रशासन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और 18 लोगों की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ही लोग अब रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षित नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article