खगड़िया में नबालिक लड़की का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला के खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर थाना क्षेत्र की, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का पेड़ से लटका शव मिलने हे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर श्रीपुर वार्ड नंबर 07 निवासी घुघली चधरी  के 17 वर्षीय नबालिक पुत्री आंचल कुमारी का हत्या कर शव कोखरबन्नी बहियार सरसो खेत में पेङ से लटकाया गया है।

- Sponsored Ads-

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आमले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतिका आंचल कुमारी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि कल बुधवार के दिन उसके घर में चचेरा भाई का शादी था जिसमें मृतिका आंचल कुमारी हंसते खेलते नजर आई थी। अचानक घर से सुबह निकली थी बाद भें उसका पेड़ से लटका हुआ शव की सूचना परिजन को मिली। वहीं पुलिस ने शव को अंत परीक्षण कराने हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। वहीं मृतिका के घर वाले का रो – रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article