जिला प्रशासन ने बचाई अपनी सांख, बालगृह से फरार पांचो बच्चों को किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

पुलिस कर रही है पुछताछ

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जिला प्रशासन बेगूसराय ने उस वक्त राहत की बड़ी सांस ली जब बालगृह से भागे पांचो बच्चों को जिला प्रशासन ने बरामद कर लिया। गौरतलाब है कि बीती रात बालगृह में मौजूद पांच बच्चे एक साथ बालगृह का पिछला दरवाजा तोड़कर फरार हो गए थे । बच्चों के फरार होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था और पुलिस के द्वारा बच्चों की बारामदगी के लिए लगातार प्रयास प्रयास किये जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

जिला प्रशासन ने बचाई अपनी सांख, बालगृह से फरार पांचो बच्चों को किया बरामद 2इस कार्रवाई में लोहिया नगर थाने की पुलिस सहित जिले के बरिए पदाधिकारी ने जगह-जगह बच्चों की खोज के लिए टीम बनाई हुई थी। इसी क्रम में चार बच्चे लाखों थाना क्षेत्र के एनएच 31 से बरामद किए गए वहीं एक बच्चे को पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजौरा के समीप से बरामद किया। सभी बच्चे अलग-अलग स्थान से बेगूसराय बालगृह में रखे गए थे ।

जिला प्रशासन ने बचाई अपनी सांख, बालगृह से फरार पांचो बच्चों को किया बरामद 3वरीय पदाधिकारी ने बताया कि इनमें तीन बच्चे लावारिस है तथा दो बच्चे ऐसे हैं जिनके परिजन लंबे समय से इनसे मिलने नहीं आए थे और इसी को लेकर बच्चों ने यह खतरनाक कदम उठाया था और लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित बालगृह से बीती रात बच्चे फरार हो गए थे। फिलहाल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article