अशिक्षा दूर होगी, तो समाज की हर विकृतियां दूर होगी – बेगूसराय एसपी

DNB Bharat

बेगूसराय के वीरपुर में एसपी ने आमलोगों के साथ किया संवाद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों शादी करने की नीयत से 15 वर्षीय किशोरी की अपहरण करने के मामले से संबंधित मामले के अनुसंधान की समीक्षा करने जिला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार रविवार को देर शाम थाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों व दर्जनों ग्रामीणों से इस मामले में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

एसपी ने बताया कि सदर डीएसपी अमीत कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मदन कुमार व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव कुमार के साथ बैठक कर अपहरण किशोरी की बरामदगी के लिए दिशा निर्देश दिए गए। उसके बाद उन्होंने मैदाबभनगामा गांव पहुंचे और यहां के दोनों संप्रदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं से संवाद भी किया। जिसे युवाओं ने खूब सराहा।इस दौरान दर्जनों युवाओं ने वर्षो से गांव में अतिक्रमित जमीन मुक्त कराने एवं एक पुस्तकालय खोलवाने की मांग एसपी से की। जिस पर एसपी ने युवाओं को भरोसा दिया कि जल्द ही ये दोनों मांगे पूरी की जाएगी।

मुखिया मनोज कुमार चौधरी, पंसस मो.हैदर व पूर्व सरपंच फूलचंद पासवान सहित दर्जनों लोगों ने एसपी के समक्ष बताया कि इस पंचायत में देशी व विदेशी शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने इस ओर त्वरित पहल करने की मांग की। जिस पर एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना दीजिये,दस मिनटों के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

गुप्त सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अशिक्षा दूर होगी तो समाज की हर विकृतियां दूर हो जाएगी। डीएसपी अमीत कुमार ने कहा कि अपने-अपने बच्चों को अवश्य स्कूल भेजें। तब जाकर सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। तभी समाज की सभी बुराई आसानी से दूर हो जाएगी।

मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मदन कुमार, लोहियानगर ओपी अध्य्क्ष अमरजीत प्रताप सिंह, थाना के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, अनील कुमार मिश्रा, कुमारी प्रियंका अर्श सहित गांव के दर्जनों बुद्धिजीवी, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को रविवार को देर रात में जीरोमाइल गोलंबर के पास से बरामद कर लिया। जिसे सोमवार को 164 के बयान हेतु पुलिस अभिरक्षा में बेगूसराय न्यायालय भेज दिया।छापेमारी दल में एएसआई विनोद कुमार प्रसाद अपने दलबल के साथ मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article