बिहार दिवस के दुसरे दिन अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने लिया संकल्प

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को संकल्प लिया। बिहार दिवस के दूसरे दिन  खोदावंदपुर थाना परिसर में आयोजित संकल्प बैठक की अध्यक्षता  थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक आर एस भट्ठी द्वारा दिए गए आदेशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि थाना में ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था शुरू की गई है। क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्या की साझा किया जा रहा है। भूमि विवाद से जुड़े मामले को दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराकर निपटाया जा रहा है। छोटे छोटे अपराधों का निराकरण सामाजिक स्तर पर पंचायत के माध्यम से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। चिन्हित बदमाशों की हाजरी थाना में लगवाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थानाक्षेत्र में चौबीस घण्टे रूटीन के अनुसार पुलिस बलों की लगातार गश्ती की जा रही है।

बिहार दिवस के दुसरे दिन अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने लिया संकल्प 2शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विशेष छापामारीअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने  बताया कि लंबित कांडों के निष्पादन कार्य मे तेजी लाई जा रही है। थाना आने वाले पीड़ित व्यक्तियों की समस्याएं सुनी जा रही है और उचित कार्रवाई भी की जा रही है। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों की रात्रि में अलग अलग जगहों पर की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आम जनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस ततपर होकर कार्य कर रही है। संकल्प बैठक में एसआई दिलीप कुमार दिवाकर,सविता कुमारी,ए एस आई मनीर हुसैन,अमरजीत सिंह के अलावे  पुलिस बलों के जवान एवं चौकीदार मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article