बेगूसराय में साईं भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, साईं बाबा के जयकारे से गूंजा पूरा शहर

DNB Bharat

साईं भक्त अधिवक्ता विजय महाराज के घर मुंगेरीगंज से निकाली गई शोभायात्रा में हजारों साईं भक्त हुए शामिल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में महाशिवरात्रि के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में साईं भक्तों ने एक शोभायात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा साईं भक्त अधिवक्ता विजय महाराज के घर मुंगेरीगंज से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में साईं भक्त शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में साईं भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, साईं बाबा के जयकारे से गूंजा पूरा शहर 2

भक्त साईं बाबा को पालकी पर लेकर झूमते हुए बैंड, बाजा के साथ लाखो साईं मंदिर की ओर निकल पड़े। कचहरी चौक, नगर थाना चौक से होते हुए विष्णुपुर चौक सहित पूरा बेगूसराय शहर साईं बाबा के जयकारा से शहर गूंजता रहा।

बेगूसराय में साईं भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, साईं बाबा के जयकारे से गूंजा पूरा शहर 3

बैंड बाजों के भक्तिमय संगीत के धुनों ओर भक्त नाचते गाते हुए साईं बाबा का जयकारा लगाते हुए साईं मंदिर की ओर चल रहे थे। इसमें शामिल भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था । खासकर महिला भक्तों ने बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव में सराबोर हो झूमते देखे गये।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article