बेगूसराय में बदमाशों ने युवक को पेड़ से बांधकर की पिटाई, स्थिति नाजुक

DNB Bharat

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछि की है। युवक के साथ पिटाई के बाद किया गया अप्राकृतिक यौनाचार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात अपराधियों ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए एक युवक की पेड़ में बांधकर पहले पिटाई की फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछि की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि उक्त युवक बेगूसराय में एक कपड़े की दुकान में काम करता है और रात में जब वह दुकान का काम खत्म करके वापस जा रहा था उसी क्रम में लगभग 10 की संख्या में पान गाछी के समीप अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल का भय दिखाकर पहले उसे झाड़ियों में ले गया फिर उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो परिजनों को इस बात की जानकारी दी। तत्पश्चात परिजनों के द्वारा पहले मटिहानी और फिर मुफस्सिल थाने को इस घटना की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में काफी आनाकानी दिखाई। फिलहाल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article