यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची छपड़ा की टीम, जमुई को 1-0 से हराया

DNB Bharat

कल दूसरे सेमीफाइनल का मैच बेगूसराय एवं दरभंगा के बीच खेला जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क 

6 दिवसीय 23वां राज्य स्तरीय यमुना भगत मेमोरियल महिला फुटबॉल कप टूर्नामेंट का आयोजन यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में आयोजित किया गया है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच छपड़ा और जमुई के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें छपड़ा टीम की ओर से पहले हाफ के 14वें मिनट में 8 नंबर जर्सी की अमृता तिवारी ने पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। और यह बढ़त खेल के अंत तक कायम रखने में छपड़ा टीम सफल रही। और छपड़ा ने जमुई की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं जमुई टीम की जर्सी 8 संगीता हासदा को पूरे खेल में बेहतरीन खेल के लिए ऑमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

- Sponsored Ads-

यमुना भगत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची छपड़ा की टीम, जमुई को 1-0 से हराया 2

वहीं मुख्य अतिथि आरजेजेपी राष्ट्रीय महासचिव सह मां शैल सर्विस के प्रबंधक डॉ सोनू शंकर ने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहला सेमीफाइनल फुटबॉल मैच का विधिवत शुरुआत किया। वहीं पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी एवं बरौनी गांव से पहला नेशनल फुटबॉल खेलने वाले एवं कोल इंडिया के जीएम संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि को मिथिला के पारंपरिक पाग एवं अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका में अनुराग कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार और रौशन कुमार थे। जबकि मुख्य निर्णायक की भूमिका में चिरंजीवी ठाकुर मौजूद थे।

वहीं पूरे टूर्नामेंट में चिकित्सक की भूमिका में डाॅ पीसी पाठक खिलाड़ियों के प्राथमिक चिकित्सा के लिए मैदान में अपने सहायक के साथ मौजूद थे। मौके पर संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, अध्यक्ष श्रीदेव सिंह, सचिव भोला सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, विजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी रामू दा, समाजसेवी ज्योति दत्ता, पूर्व प्राचार्य अभिलाष कुमार दत्त, सरपंच राजेन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, खेलप्रेमी अनिल डाॅन मौजूद थे। बताते चलें कि कल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल बेगूसराय और दरभंगा के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में बिहार के छह जिले की टाॅप महिला फुटबॉल टीमों ने भाग लिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article