बेगूसराय में अनियंत्रित मारूति वैन ने मासूम बच्चे को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत दो स्थित वार्ड नंबर 9 की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर अनियंत्रित तेज रफ्तार मारुति वैन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया।

- Sponsored Ads-

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 02 स्थित वार्ड 9 की है। वहीं मृतक मासूम बच्चे की पहचान मंझौल पंचायत 02 स्थित वार्ड नंबर 9 निवासी पवन कुमार साहनी का 4 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को लगभग दोपहर 3 बजे मासूम बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था।

अचानक तेज रफ्तार मारुति वैन ने खेल रहे मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लाये जहां रास्ते में ही मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि मारुति वैन ड्राइवर शराब के नशे में था और बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था उसी दौरान बच्चे अपने घर के सामने खेल रहा था तभी यह हादसा हुआ।

हादसा के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना से नाराज ग्रामीणो एवं परिजनों ने मंझौल पंचायत दो स्थित सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस घटना की जानकारी मिलते ही मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article