नालंदा में पुलिस ने किया अंग्रेजी शराब और बीयर लदी एक वाहन जब्त, कारोबारी फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के दीपनगर थाना अंतर्गत पचाैड़ी गांव में सोमवार की शाम उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जायलो वाहन पर लोड बीयर-अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। हालांकि, छापेमारी की भनक पाकर धंधेबाज वाहन से कूदकर फरार हो गए। वाहन से 15 कार्टून केन बीयर और एक कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

- Sponsored Ads-

उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि वाहन धंधेबाज शराब-बीयर की डिलीवरी कर रहे थे। उसी दौरान गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फरार हो गया। जब्त वाहन से 15 कार्टून बीयर व एक काट्रन शराब जब्त की गई। वाहन नंबर के आधार पर टीम धंधेबाजों की तलाश में जुटी है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article