सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो दिवसीय दौरा पर हैं दिल्ली में

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर हैं। नीतीश कुमार सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान मतगणना समेत आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम में गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरा पर दिल्ली गए थे। हालांकि बताया जा रहा था कि सीएम नीतीश निजी कारणों से दिल्ली गए हैं। वे सोमवार की शाम वापस पटना लौट आएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article