राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी छाया का निधन बेगूसराय के लिए अपूरणीय क्षति, खेलप्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रातगांव पंचायत निवासी छाया सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से हो गई थी घायल, इलाज के दौरान पटना में मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बीहट स्टुडेंट क्लब के मैदान में रातगांव पंचायत निवासी राष्ट्रीय स्तर के वालीबॉल खिलाड़ी छाया कुमारी के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनने के साथ ही वालीबॉल सहित सभी खिलाड़ियों में शोक लहर दौड़ गई। वहीं इस संबंध में कोच राजकिशोर ने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ साथ हैं।

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी छाया का निधन बेगूसराय के लिए अपूरणीय क्षति, खेलप्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि 2

वालीबॉल खिलाड़ी धीरेन्द्र ने अपनी संवेदना पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्त की। क्लब के सदस्य बबलू ने उपस्थित खिलाड़ियों से सड़क पर अच्छे से चौकन्ने होकर देखकर चलने का आग्रह किया।अंत में सभी शोकाकुल खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि स्मृति शेष छाया को अर्पित किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article