समस्तीपुर में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर से शव बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंटर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हत्या और शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि मृतक विभूतिपुर के रामजी झा स्मारक उच्च विद्यालय का छात्र सौरव कुमार इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाला था। वह दलसिंहसराय के लोकनाथपुर गंज में किराए के मकान में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्र का शव दलसिंहसराय के 31 नंबर गुमती के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद की गई है। युवक के शरीर पर गोली का निशान है। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है।

- Sponsored Ads-

मृतक के पिता केराई गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इंटर की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र पिछले करीब पांच महीने से दलसिंहसराय में रह रहा था। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसका उन्हें कुछ भी पता नहीं है। वहीं इस मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। सौरभ की हत्या किसी विवाद में की गई। या फिर किसी दुश्मनी के चलते उसे गोली मार दी गई। और फिर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article