बेगूसराय में मोटसइकिल सवार ने एवं साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों की स्थिति नाजुक

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर एनएच 31 के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में बाइक एवं साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के समीप एनएच 31 की है।साइकिल सवार घायल की पहचान बलिया थाना क्षेत्र बरियारपुर निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं बाइक सवार घायल की पहचान बिष्णुपुर निवासी रामभजन साव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार बेगूसराय से बलिया की ओर जा रहा था। वहीं राम भजन साव भी अपने घर जा रहा था इसी क्रम में दोनों में आमने-सामने टक्कर हुई जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल सदर अस्पताल में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article