बेगूसराय में बिजली पोल के संपर्क में आने से माॅलकर्मी युवक की हुई दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र नगर थाना के सामने की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बिजली के पोल के सम्पर्क में आने से एक युवक की तरफ तरप कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं इससे नाराज लोगों ने नगर थाने के सामने शव को रख कर पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया ।

- Sponsored Ads-

घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर थाना के सामने की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चट्टीरोड निवासी राम सागर शाह का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सूरज कुमार एक मॉल में काम करता था। काम करने के बाद वह खाना खाने के लिए जा रहा था तभी तेज बारिश शुरू हो गया।

बारिश होने के बाद जिस रास्ते से सूरज जा रहा था। उस रास्ते में जलजमाव हो गया था। और वह बगल से जा रहा था तभी बिजली के पोल में अचानक सूरज कुमार सट गया। जिससे सूरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गया। वहीं इस मौत की घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना के सामने सड़क जाम कर दिया। और हंगामा करने लगे।

परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सूरज कुमार की मौत हुई है। परिजनों ने यह भी कहा कि सामने में नगर थाना रहने के बावजूद भी युवक को इलाज कराने ले जाना मुनासिब नहीं समझा गया। आक्रोशित लोगों ने कहा मृतक सूरज अपने घर का एकलौता कामाउ युवक था।

फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराने में जुटी हुई हैं। लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article